वाराणसी। उदय प्रताप कालेज में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र समन्वयक प्रो संजय शाही के अनुसार प्रवेश की तिथि बढाकर 30 मार्च कर दिया गया है। समन्वयक प्रो शाही ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ या नौकरी करते हुए भी इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। इग्नू की विशेषता है कि छात्र एक साथ दो डिग्री प्राप्त कर सकते है। एक ऑनलाइन और दूसरी नियमित माध्यम से। इससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि होती और विद्यार्थियों को अपने करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
