
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्रा आश्रम प्रांगण से विशाल शोभायात्रा राम नवमी के पूर्व संध्या पर निकाला गया।
शोभायात्रा गंगामहाल , नारद घाट, सोनार पूरा, केदार बाजार से होते हुए पुनः आश्रम में पहुंचकर समाप्त हुआ। रास्ते में चिंतामणि गणेश जी मंदिर पर पहुंचने पर मंदिर के महंत स्वामी चल्ला सुब्बाराव जी ने भव्य स्वागत करते हुए विधि विधान से पूजा करवाए।
सम्पूर्ण रास्ते में भक्तो ने जय श्री राम, हर हर महादेव आदि नारे लगाकर चल रहे थे। जिस जिस रास्ते से शोभा यात्रा गुजरे क्षेत्रिय जनता ने स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा किए।
उक्त कार्यक्रम आश्रम के प्रबंधक सीता राम शास्त्री जी ने द्वारा सम्पन्न हुआ।
