गोरखपुर फैशन शो सीजन-5 का भव्य आयोजन, “प्लास्टिक फ्री इंडिया” का दिया सशक्त संदेश

 

गोरखपुर।गोरखपुर में आयोजित मल्लिका ए एवं अवध गर्व फाउंडेशन द्वारा भव्य फैशन शो सीजन -5 का आयोजन किया गया। जिसमें “प्लास्टिक फ्री इंडिया” अभियान को प्रमुखता दी गई।

समारोह में मिसेज एशिया 2022 की विजेता और वाराणसी की गौरवशाली बेटी सेलिब्रिटी मिसेज एशिया विजयता सच्चदेवा की प्रभावशाली उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। समारोह सेलिब्रिटी गेस्ट सेलिब्रिटी मिसेज एशिया विजयता सच्चदेवा सहित सभी विशिष्ट अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके बाद आयोजित रैंप वॉक में प्रतिभागियों और सेलिब्रिटी मिसेज एशिया विजयता सच्चदेवा ने “प्लास्टिक फ्री इंडिया” का संदेश दिया।

इस दौरान सेलिब्रिटी मिसेज एशिया विजयता सच्चदेवा ने भी रैंप पर उतरकर पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के बहिष्कार का सशक्त संदेश समाज तक पहुंचाया।

इसके पश्चात रंगारंग रैंप वॉक का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने आत्मविश्वास, स्टाइल और प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। विजयता सच्चदेवा ने भी रैंप पर अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

अपने संबोधन में विजयता सच्चदेवा ने कहा कि फैशन केवल ग्लैमर नहीं, बल्कि एक सशक्त माध्यम है जिसके जरिए समाज को जागरूक किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में सेलिब्रिटी मिसेज एशिया विजयता सच्चदेवा द्वारा सभी प्रतिभागी मॉडलों को सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में सेलिब्रिटी मिसेज एशिया विजयता सच्चदेवा ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और नारी सशक्तिकरण की दिशा में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने फैशन और सामाजिक संदेश के इस अनूठे संगम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *