
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
मां को दूध के बनी मिठाई का भोग लगाएं और ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
(शुक्रवार का मूलांक 2 भाग्यांक 6 )
इस दिन पूरे दिन चंद्रमा के प्रभाव से भावनाओं और रचनात्मकता के लिए शुभ है यह दिन संचार और बुद्धिमत्ता को बढ़ाता है। यह दिन रिश्तों में नरमी और करियर में नई योजनाएं बनाने के लिए उत्तम है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। धन आगमन का समय है।
उपाय – सुहागिन महिलाएं में बिंदी बांटे । पीले वस्त्र धारण कर के मां की पूजा करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। वाद-विवाद से बचें।
उपाय – बालिकाओं को चूड़ियां बांटे और दूध की बनी मिठाइयों का भोग लगाएं।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
आज आपके आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पुरानी मेहनत का फल मिल सकता है। यात्रा मार्ग पर जाने से पहले सभी सामग्री को ठीक से चेक कर लें।
उपाय – मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं और गुड़हल के फूल मां को अर्पित करें।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
आज आप योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। जल्दबाजी से बचें। कम बोलें और दूसरों की सुनें।
उपाय – लाल चूड़ियां बांटे।नारंगी या पीले वस्त्र पहनकर पूजा करें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
आज आपको संचार के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा । नए लोगों से संपर्क बन सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होगी।
उपाय – 5 केले का दान करें और मां को चीनी का भोग लगाएं।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
आज आपकी सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।कोई नया सदस्य परिवार में आ सकता है।
उपाय – लाल चंदन मां दुर्गा को समर्पित करें। दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगाएं।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
आज आपकी आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।निर्णय लेने मे अपनी स्वंय के दिल की सुनें। संगीत में रुचि जागेगी।
उपाय – किसी कन्या को वस्त्र दें। मिश्री का भोग लगाएं।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
आज से करियर में स्थिरता आना शुरू होगी । मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। किये गये काम में सफलता मिलेगी।
उपाय – मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित करें। पूजा में सफेद फूल चढ़ाएं।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
आज आपको पूरे दिन शारीरिक और मानसिक ऊर्जा महसूस होगी। संपत्ति या वाहन खरीदने का योग बन सकता है। धन संचय के लिए सही समय है।
उपाय – कद्दू की सब्जी का मां को भोग लगाकर गरीबो में बांटे।
