वाराणसी। वसंत कन्या महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में अर्थोत्सव 2.विषयक दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के बौद्धिक, विश्लेषणात्मक एवं अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना रहा, जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियां आयोजित की गईं।

प्रथम दिवस में एनी बेसेंट स्मृति संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर इंदु उपाध्याय, श्री आयुष दुबे, सुश्री साक्षी सिंह एवं सुश्री खुशी सिंह शामिल थे।

प्रथम चरण में “कृत्रिम बुद्धिमत्ता का व्यापक उपयोग रोजगार के अवसरों का विस्तार करने की अपेक्षा अधिक खतरा उत्पन्न करता है” विषय पर पारंपरिक वाद-विवाद आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष दोनों में अपने प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए। सेमीफाइनल चरण में चयनित प्रतिभागियों ने संसदीय प्रारूप में “यह सदन मानता है कि निजीकरण सार्वजनिक सेवाओं की दक्षता में सुधार करता है” विषय पर विचार रखे। अंतिम चरण में “यह सदन मानता है कि राज्य के व्यवहार को प्रभावित करने के लिए प्रतिबंध एक वैध साधन हैं” विषय पर प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

द्वितीय दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो आर के भट्ट तथा विशिष्ट अतिथि कुंवर धनंजय पाण्डेय रहे। प्रोफेसर आर.के. भट्ट, जो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में प्रोफेसर हैं।अपने संबोधन में समकालीन आर्थिक मुद्दों एवं रोजगार पर विचार व्यक्त किए। वहीं, कुँवर धनंजय पांडेय, जो वाराणसी में लेबर एन्फोर्समेंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, ने श्रम कानूनों एवं रोजगार संबंधी पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

द्वितीय दिवस का प्रमुख आकर्षण क्विज़ प्रतियोगिता रही, जिसमें कुल 11 टीमों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की गई, जहां प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में अर्थशास्त्र विभाग, बीएचयू के छात्र मोहित प्रजापति व कुनाज कुमार विजेता रहे।

उल्लेखनीय है कि इन दोनों प्रतिभागियों ने एनी बेसेंट स्मृति संसदीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी विजय प्राप्त की।

इसी अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो रचना श्रीवास्तव कार्यक्रम को संबोधित किया तथा पर्यावरणीय जागरूकता एवं सतत विकास पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान अर्थशास्त्र विभाग की पत्रिका ईकोवर्ष का औपचारिक विमोचन भी किया गया।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो इन्दू उपाध्याय,डा विजय कुमार डा रितेश यादव,सब परवीन,डा श्री प्रिया शामिल रही।सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *