
वाराणसी। अध्यात्मिक नगर काशी में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ जी की मंगला आरती के साथ प्रथम काशी हेरिटेज वॉक का शुभारंभ (चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस के अवसर पर) किया गया।
जनपद में पर्यटन को गति प्रदान करने के लिए तीन प्रकार की टूरिस्ट हेरिटेज वॉक का संचालन आज से प्रारम्भ किया गया। जिसमें दिव्य काशी हेरिटेज वॉक, प्रारम्भ स्थल, चौक गेट नम्बर–04 श्री काशी विश्वनाथ मंदिर समय 02:20 प्रातः, असि काशी हेरिटेज वॉक, प्रारम्भ स्थल, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर चौक गेट नम्बर-04 समय 02:20 प्रातः तथा ओल्ड काशी हेरिटेज वॉक, प्रारम्भ स्थल राजेन्द्र प्रसाद घाट समय 04:00 अपराह्न प्रमुख है। यह हेरिटेज वॉक पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अलग–अलग 30-40 पर्यटक/श्रद्धालु प्रतिदिन प्रतिभाग कर सकेंगे। काशी की आध्यात्मिक धरोहर एवं संस्कृति व इतिहास तथा परंपरा को अब तक प्रस्तुत किये जाने का एक सूक्ष्म प्रयास है, जिस हेतु में काशी हेरिटेज वॉक का शुभारंभ किया गया। हेरिटेज वॉक तथा काशी दर्शन बस सेवा के संदर्भ में विस्तृत विवरण तथा बुकिंग हेतु सामान्य-जन वेबसाइट www.shrikashivishwanath.org तथा www.taindia.in के
वेबसाइट से टिकट बुक किये जाने की व्यवस्था है।
