
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल के अनुसार शनिवार को बुध के मार्गी होने और शनि के नक्षत्र परिवर्तन के कारण यह दिन करियर में स्थिरता, संवाद में स्पष्टता और रचनात्मकता के लिए अनुकूल रहेगा।
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना का दिन है इस दिन मां को प्रसन्न करने के लिए दूध से बनी मिठाई, विशेष रूप से खीर या रसमलाई का भोग लगाना सबसे अच्छा होता है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
इस दिन आपके जीवन में नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, व्यापार और नौकरी में आपकी सराहना की जाएगी और नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। धन आगमन के मौके मिलेंगे।
उपाय – मां को सफेद फूल अर्पित करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
आपके परिवार में सामंजस्यपूर्ण वातावरण बना रहेगा और आप सामाजिक विवाद सुलझाने में सफल रहेंगे। यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकता है।
उपाय – मां को सुगंधित पदार्थ अर्पित करें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
आज आपको रचनात्मकता और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा। वाद-विवाद से दूर रहें।
उपाय – मां को खीर अर्पित करें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में स्थिरता आएगी। नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जिसे आप पूरी मेहनत से पूरा करेंगे।
उपाय – मां को लाल वस्त्र अर्पित करें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
आज आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। नई यात्रा करेंगे जिससे व्यापार में वृद्धि होगी नौकरी के क्षेत्र में नया अवसर मिल सकता हैं।
उपाय- सुंदरकांड पाठ करें और मां को लाल रंग की रूमाल अर्पित करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
आज आपके द्वारा दी गई सलाह दूसरों के जीवन में ऊर्जा और विश्वास भर देगी ।आप एक बेहतरीन सलाहकार के रूप में लोगों में जाने जाएंगे। आपको अपने परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। वाद-विवाद से दूर रहें।
उपाय – बच्चों को पढ़ाने की सामग्री भेंट करें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
आज आप का पूरा दिन लोगों से बात चीत करने में बीतेगा।आप गहन विश्लेषण क्षमता से कार्यक्षेत्र में सही फैसले ले पाएंगे। धन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
उपाय – मां को गुलाब की माला अर्पित करें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
आज आपके सभी प्रोजेक्ट पूरे होंगे।करियर में बड़ी प्रगति और आर्थिक लाभ के योग हैं, संयम से काम लें। किसी से कोई भी वादा करने से बचें।
उपाय – दुर्गा सप्तशती पाठ करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
आज आपके जीवन में नई शुरुआत के लिए अच्छा दिन है, कड़वी यादें पीछे छूटेंगी। धन आगमन के योग बनेंगे।
उपाय: ॐ शुं शुक्राय नमः” का जाप करें और कार्यस्थल पर काम के प्रति एकाग्रचित्त होकर रहें।
