रविवार का मूलांक 4 और भाग्यांक 8 है। 

 

 

अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल के अनुसार आज एक निर्णायक और साहसी दिन है, जो आपकी मेहनत को ठोस परिणामों में बदलने का मौका देगा। आत्मविश्वास के साथ लिए गए फैसले कार्यक्षेत्र में सफलता लाएंगे। आज मां कुष्मांडा को मालपुआ का भोग लगाएं। माता की पूजा सुबह के समय करना सबसे अच्छा होगा ।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है, लेकिन अहंकार से बचें। किसी से झूठे वादे न करें।

उपाय – मां कूष्मांडा को मालपुआ अर्पित करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है)

आज आपको कार्यस्थल पर सभी लोगों का सहयोग मिलेगा। पार्टनरशिप के कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी के भी रास्ते में रूकावट बनने से बचें।

उपाय – मां को पीले रंग के फूल अर्पित करें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है)

आज जो लोग शिक्षा, लेखन और सलाहकार क्षेत्र से जुड़े हैं यह दिन उनके लिए बहुत ही अच्छा है सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कम बोलें दूसरों की सुनें।

उपाय – मां को पीले रंग का केसरयुक्त पेड़ा अर्पित करें। इससे घर में सौभाग्य और समृद्धि बढ़ेगी।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है)

आज आपको अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है जिससे परिवार में खुशियां आएंगी। धन लाभ की संभावना है। व्यापार वृद्धि के यात्रा करेंगे जिसका लाभ मिलेगा।

उपाय – मां को दही का भोग भी लगाएं।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है)

आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी, व्यापार में नई योजनाएं फलदायी रहेंगी इससे व्यापार बढ़ेगा । मानसिक थकावट को दूर करने के लिए कुछ समय अकेले बिताएं।

उपाय – कद्दू की बनी मिठाइयों का भोग लगाएं। इससे घर से बिमारियां दूर होगी और सकारात्मकता घर में प्रवेश करेगी ।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

पारिवारिक जीवन में खुशियां आएगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे ।रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संगीत से जुड़ने का सही समय है।

उपाय – मां को लाल रंग के फूल, वस्त्र और चुनरी अर्पित करें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है)

आज आप व्यापार के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करेंगे तथा उस पर कार्य करेंगे जिसका आपको पूरा लाभ प्राप्त होगा। आपका अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। सोच-विचार में स्पष्टता आएगी।

उपाय – मां को पीले रंग की मिठाई अर्पित करें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

आज आप पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, मेहनत का फल देर से मिलेगा, लेकिन स्थायी होगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी।

उपाय – मां को लाल रंग का वस्त्र अर्पित करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है)

आज आपको तरक्की के नए मौके मिलेंगे। कार्यों में ऊर्जा और साहस बना रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी करते हैं तो प्रमोशन हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

उपाय – मां को लाल चंदन अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *