
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने विभिन्न विधाओं के खिलाड़ियों के साथ बैठक कर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गंजारी में किये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किए जाने हेतु अनुरोध किया है।
मंत्री रविंद्र जायसवाल ने बताया कि पूर्वांचल के लोगों सहित काशीवासियों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बहुप्रतीक्षित रहा है। जो शनिवार को पूरा होने जा रहा है।
