
वाराणसी। बरनवाल महिला समिति द्वारा तीजोत्सव कार्यक्रम बरनवाल सेवा सदन, बड़ी पियरी पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई ।उसके बाद शिव विवाह प्रसंग महिलाओं द्वारा और मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया । महिलाओं के लिए मनोरंजन गेम भी कराया गया और बीच-बीच में फनी प्रश्न उत्तर का भी कार्यक्रम होता रहा, जिसका अध्यक्षा सुषमा कौशिक, मंत्री नीलू बरनवाल सहित अनेकों महिलाओं ने आनन्द उठाया ।
