वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशीप्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय के नीलकण्ठ शाखा का सेवा व संस्कृति सप्ताह के समापन का कार्यक्रम तीजोत्सव को कजरा बहकेगा गजरा महकेगा के साथ हर्षोल्लास से मनाया । प्रकल्प प्रमुख यशोदा बरनवाल के कुशल नेतृत्व में उपस्थित न रहने पर भी कार्यक्रम संयोजिकाओं किरण श्रीवास्तव (महिला संयोजिका), सोनिका गुप्ता (प्रकल्प प्रमुख एनीमिया मुक्त भारत), प्रियंका मिश्रा, डॉ. भावना श्रीवास्तव, अजश्री पांडेय, रिंकी सेठ व उषा सिंह के द्वारा शिवस्तुति, कजरी गायन, समूह नृत्य, एकल नृत्य, कपल नृत्य, एकल गायन, युगल गायन, रुचिकर गेम्स, मजेदार चुटकुले, एक्ट्रेस-एक्टर-विलेन एक्टिंग, कॉमेडियन आदि का प्रदर्शन हुआ व पुरस्कार वितरण हुआ ।

विशिष्ट अतिथि निशा यादव, प्रान्तीय दायित्वधारियों, शाखाध्यक्ष राकेश मौर्य, सचिव सीमा श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजीव गुप्ता व सदस्यों द्वारा मां भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलन के बाद गणेश वन्दना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप श्रीवास्तव ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *