वाराणसी । सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। कठिराव में पिण्डरा विधानसभा क्षेत्र के जोन एवं सेक्टर प्रभारियों के संग मछली शहर लोकसभा के प्रभारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजी वर्मा ने बैठक कर समीक्षा किया। समाजवादी पार्टी ने बूथ स्तर तक मजबूत संगठन बनाने के लिए प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसके बाद पार्टी के रणनीति के अनुसार संगठन को मजबूत करने के लिए पिण्डरा विधानसभा को 7 जोन एवं 44 सेक्टर में बांटा गया है। जबकि प्रत्येक सेक्टर में दस दस बूथ बनाए गए। प्रत्येक बूथ पर एक अध्यक्ष और 12 सदस्य होंगे। प्रभारी लालजी वर्मा ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूर बनाने के लिए हम सभी को गाँव गाँव जाकर लोगो के सुख दुख में शामिल होना पड़ेगा। उनकी समस्याओं को सुनना पड़ेगा। समाजवादी पार्टी द्वारा किये गए जनकल्याणकारी कार्यो को घर घर जाकर बताना पड़ेगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजित यादव लक्कड़ व संचालन विधानसभा अध्यक्ष ऊदल पटेल, धन्यवाद ज्ञापन पंधारी यादव ने किया। बैठक में प्रदेश सचिव सुभाष राजभर, नी. जिला महासचिव आनंद मौर्या, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, दीपचंद्र राम, विधानसभा अध्यक्ष ऊदल पटेल, पंधारी यादव एडवोकेट, बालकिशुन पटेल, विनोद भास्कर गौड़, जियालाल पाल, कुर्बान अली, श्रीमती मालती देवी, काशीनाथ यादव, अब्दुल गफ्फार, बसंत लाल पटेल, वंशलाल पटेल, भुआल प्रजापति, हरिश्चंद्र यादव, अब्दुल रशीद, श्यामलाल मास्टर, बाबा यादव व अमित पाल ने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *