वाराणासी। समाजवादी के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह के पिता जगदीश नारायण सिंह का ( 87 वर्ष) का रविवार को तड़के ह्दय गति रूकने से दुखद निधन हो गया। वह शनिवार को रात्रि मे सीने मे दर्द की शिकायत की थी उन्हे तत्काल एक निजी चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया था जहाॅ उनका निधन हो गया। निधन की जानकारी प्राप्त होते ही सपा नेताओ/कार्यकर्ताओ का उनके आवास टैगोर टाउन कालोनी ( अर्दली बाजार ) मे पहुंचना शुरू हो गया। अंतिम यात्रा सायंकाल उनके आवास से निकलकर मणिकर्णिका घाट पहुंचा। मुखाग्नि विरेन्द्र सिंह के छोटे भाई विजय सिंह ने दिया। सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा पूर्व मंत्री विरेन्द्र सिंह के आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। पूर्व सांसद कैलाश नाथ सिंह यादव,एमएलसी आशुतोष सिन्हा,सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड” ,पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा,पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी,संतोष यादव एडवोकेट,अनवारूल हक अंसारी,शिव प्रकाश सिंह,हारून अंसारी, सुशील विश्वकर्मा आदि ने अर्दली बाजार स्थित आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *