वाराणसी। वाराणसी न्यायालय से जुड़े अधिवक्ता गौरव अग्रवाल को राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी उत्तरप्रदेश इकाई में जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी नें मनोनयन पत्र जारी कर सूचित किया है। जिसमें रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के हाथों को मजबूत कर पार्टी के दायित्वों का निर्वहन करनें में महत्वपूर्ण अग्रणी भूमिका निभाने हेतु जिलाध्यक्ष पर नियुक्ति की गयी। साथ ही महानगर अध्यक्ष पद पर विकास सिंह को नियुक्त किया गया है। दोनों नियुक्ति पत्र की सूचना जिला प्रशासन को भी दिया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री भारत सरकार पशुपति कुमार पारस नें वाराणसी के पटेल धर्मशाला में बैठक कर उक्त दोनों पदाधिकारियों से वार्ता कर पार्टी के हाथों को मजबूत करने के लिए आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *