

मऊ। रविवार को पुरानी तहसील स्थित आर एस पैलेस के मण्डप में आयोजित विश्वकर्मा भगवान पंचशिल्पी भाईचारा उत्थान महासम्मेलन सम्पन्न हुआ । सम्मेलन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी कृष्ण नारायण सोनी विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डा कैलाश सिंह विकास अध्यक्षता भारतीय सबका दल, राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर दयाल सिंह सेठ रहे।
भगवान विश्वकर्मा पंचशिल्पी भाईचारा उत्थान महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी कृष्ण नारायण सोनी ने कहा एकता अनुशासन हम सभी की पूंजी है। हम सभी आज संकल्प लें साथ ही हर घर में यह संदेश पहुंचाया जाय। एकता, जागरुकता ही सभी की पूंजी है।
सम्मेलन का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा को माल्यार्पण पूजा, कर हुआ। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। अमर नाथ शर्मा गुरुजी ने एकता का महामंत्र बताते हुए सम्मेलन के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। 
सम्मेलन के मुख्य संयोजक व भारतीय सबका दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर दयाल सिंह सेठ ने एकजुटता के साथ हर संघर्ष में कदम से कदम मिलाकर कर चलने का वादा किया। साथ ही यह घोषणा किया कि मेरा निधन हो जाने के बाद शवयात्रा में शामिल सभी जन राम नाम सत्य है के साथ विश्वकर्मा भगवान का जय बोला जाय, इसी के साथ शपथ पत्र भी जारी किया।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डा कैलाश सिंह विकास ने कहा शिक्षा से समाज उत्थान का सम्भव है।सभी को शिक्षित होने का आवाहन किया।
सम्मेलन को डा राजेश विश्वकर्मा,मोहन सिंह, अजय कुमार सरार्फ, छवि श्याम शर्मा, चौधरी संतोष विश्वकर्मा, सतीश चन्द्र वर्मा, रामविनय शर्मा, रमेश विश्वकर्मा,सुबास ठठेरा, अजय विश्वकर्मा, संजय सोनी, संतोष वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ जन ने सम्बोधित किया।
