
वाराणसी।चिरईगाँव में सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र चिरईगाँव , वाराणसी में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एक अत्यंत भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति सिंह जी के कुशल नेतृत्व और अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।जबकि पूरे कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी संचालन ए.आर.पी. रश्मि त्रिपाठी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि यहाँ प्रदर्शित किए गए बेहतरीन पोस्टर रहे।
बच्चों और शिक्षकों द्वारा तैयार किए गए इन पोस्टरों के माध्यम से ‘नारी शक्ति’ के संदेशों को बहुत ही कलात्मक ढंग से प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बालिकाओं ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति दी, वहीं झांसी की ‘महारानी लक्ष्मीबाई औरअहिल्याबाई होल्कर’ के मनमोहक रूप में शौर्य और न्याय वाली राजमाता का प्रदर्शन किया। कंपोजिट विद्यालय झंझुपुर की बच्चियों ने भारतीय सेना की वर्दी में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह का रूप धरकर अदम्य साहस को जीवंत कर दिया। कंपोजिट विद्यालय आशापुर की छात्राओं रिद्धि और सोनाक्षी ने “बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी…” कविता का ओजस्वी पाठ किया। कंपोजिट आशापुर के बालिकाओं ने आत्म रक्षा के सेशन का अपनी अध्यापिका श्रीमती मधु और श्रीमती पुष्पा जी के नेतृत्व में भव्य प्रदर्शन किया।बच्चों ने सावित्रीबाई फुले, ज्योतिबा फुले, सरोजिनी नायडू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी, राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी और ‘रॉकेट वुमन’ जैसी वेशभूषाओं के माध्यम से नारी शक्ति के गौरव को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती प्रीति सिंह जी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाली उन सभी बालिकाओं और समर्पित शिक्षिकाओं को प्रमाणपत्र वितरित कर पुरस्कृत किया। उत्साहवर्धन हेतु बच्चों को मेडल पहनाए गए और उन्हें स्टेशनरी, कॉपी तथा ज्योमेट्री बॉक्स भी वितरित किए गए। इसके साथ ही, छात्राओं की विद्यालय में 70 प्रतिशत से ऊपर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभिभावक श्रीमती सरिता देवी और श्रीमती किरण राजभर को माल्यार्पण कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की सफलता में सीमा श्रीवास्तव, सरिता पाण्डेय, कल्पना तिवारी, अनुपमा सिंह, नीलिमा प्रभाकर, पूनम गौतम, शशि सिंह, अर्चना सिंह, वंदना पाण्डेय, श्वेता सिंह, ज्योति गोयल, वंदना सिंह एवं ज्योत्सना अग्रवाल ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। अध्यापिकाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को विस्तार से अपने वक्तव्य, गीत, क्विज प्ले कार्ड्स, रंगोली के माध्यम से विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय रामगढ़वा के प्रधानाध्यापक श्री राजेश जी ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से संवेदनशीलता दिखाई। गीत के माध्यम से विशेष रूप से श्रीमती नीलिमा प्रभाकर कंपोजिट विद्यालय खानपुर की अध्यापिका और पीएम श्री उमरहां की अनुपमा त्रिपाठी ने सभी का दिल जीत लिया ।, अर्चना सिंह, ज्योति गोयल, ज्योत्स्ना अग्रवाल, वंदना सिंह, सरिता पाण्डे ने अपने वक्तव्य, क्विज प्लेकार्ड्स, कविता के माध्यम सेअपने विचार प्रस्तुत किए। पोस्टर मेकिंग में शशि सिंह, कल्पना तिवारी, श्वेता सिंह का विशेष योगदान रहा। आकर्षक रंगोली के माध्यम से सीमा श्रीवास्तव, पूनम गौतम ने सबका ध्यान आकर्षित किया। बच्चों को नारी के विभिन्न रूपों में तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वंदना पांडे और शशि सिंह ने।अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी महोदया ने सभी के प्रयासों की सराहना की और अपने ओजस्वी भाषण से सभी को प्रेरित किया। आज के इस विशेष कार्यक्रम में पूर्व ARP श्री मनीष कुशवाहा और श्री वरुण चतुर्वेदी जी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। नारी शक्ति वंदन के इस विशेष कार्यक्रम के अंत में ए.आर.पी. रश्मि त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया
सम्बोधित करते हुए कहा यह नवभारत तभी संभव है जब 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में हर निर्णय में नारी की सहभागिता हो। यह सम्मेलन इसी महत्वपूर्ण दिशा में एक बड़ा कदम है।” इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया।
