अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
दिन चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जिससे ‘गजकेसरी राजयोग’ का निर्माण होगा। यह योग धन और ज्ञान प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है ) मूलांक 1 के जातकों आज आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी और नए अवसर मिल सकते हैं। अहंकार से बचें।
उपाय – एक नींबू और 4 लौंग अपने ऊपर से उतार कर किसी सूनसान जगह पर फेंक दें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातकों आज आपके मन में भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। रिश्तों में संवेदनशीलता बनाए रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा और मन शांत रहेगा।
उपाय – आज उधार लेने और देने से बचें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातकों आज आपका दिन रचनात्मकता और नए विचारों से भरा रहेगा। शिक्षा और करियर में प्रगति के योग हैं। अपने टैलेंट को दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा।
उपाय – ऊं हं हनुमते नमः का 108 बार जाप करें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातकों आज आपका मेहनत करने का दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और लगन से सफलता मिलेगी। धन लाभ के लिए मेहनत करने की जरूरत है।
उपाय – मांस और मदिरा के सेवन से बचें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है ) मूलांक 5 के जातकों आज आप मानसिक रूप से काफी व्यस्त रह सकते हैं। कोई निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। वाणी पर संयम रखें।
उपाय – गुड़ और चने का हनुमान मंदिर में भोग लगाएं।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातकों आज आपको ध्यान से काम करने पर सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सुख-सुविधाओं पर खर्च कर सकते हैं।
उपाय – लाल कपड़े का दान करें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातकों आज आपके किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में रुकावटें आ सकती हैं। धैर्य से काम लें और नई योजनाओं को लागू करने से पहले दोबारा सोचें।
उपाय – काले कपड़े पहने से बचें
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातकों आज आप अपने भाग्य में अचानक बदलाव का अनुभव कर सकते हैं। मेहनत का फल मिलने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन सफलता मिलेगी।
उपाय – राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातकों का आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। आपके कार्यों की सराहना होगी। निवेश के लिए अच्छा समय है।
उपाय – बंदरों को मंसूर की दाल खिलाएं।
