
वाराणसी।अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर डॉक्टर आर.के.बक्शी जी की अध्यक्षता में श्री गुरुशरण सेवा ट्रस्ट द्वारा सोनारपुरा स्थित शायरी माता मंदिर के समीप शीतल पेय का वितरण किया गया।
साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए निःशुल्क प्याऊ की स्थापना भी की गई जो वैशाख के पावन महीने में आम जनता एवं श्रद्धालुओं के लिए निरंतर जारी रहेगा।
आयोजन के मुख्य अतिथि आंध्र आश्रम के मुख्य ट्रस्टी व नागरिक सुरक्षा के भेलुपुर प्रखण्ड के डिवीज़नल वार्डन श्री सुंदरम शास्त्री जी उपस्थित रहे।
डॉक्टर आर.के.बक्शी जी ने श्री सुंदरम शास्त्री एवं श्री अभिषेक जयसवाल जी को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय गण मान्य एवं नागरिक सुरक्षा के चौक प्रखण्ड के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल संपादन में ट्रस्ट के पदाधिकारियों में श्री कुमार सिद्धार्थ चक्रवर्ती (उपाध्यक्ष), श्रीमती ऋतू वर्मा (सचिव), सुश्री सुनीता मजूमदार (कोषाध्यक्ष) के साथ श्री मृत्युंजय चक्रवर्ती, श्री मनोज कुमार शर्मा, श्री अमित कुमार बनर्जी आदि ने सहयोग किया।
