
वाराणसी।बनारस हेला समाज द्वारा भारत रत्न बोधिसत्व डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती , कबीर प्राकट्य स्थल कबीर मठ के सभागार में रविवार को मनाई गई ।
समारोह का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर बनारस हेला समाज के शहनाई वादक एवं प्रधानमंत्री जी द्वारा G I टैग का प्रमाण पत्र से सम्मानित शहनाई एवं तबले पर श्री राकेश राही सहित अन्य कलाकरों ने सुमधुर शहनाई वादन से शुभारंभ हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि श्री ब्रजमोहन जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय हेला समाज) रहे। अध्यक्षता डॉक्टर रविशंकर जी( पूर्व निदेशक आकाशवाणी वाराणसी)।ने किया।
मुख्य वक्तागण में श्री संतोष कुमार (राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय हेला समाज),पुजारी जी (प्रयागराज) कवि बादल जी (फतेहपुर ),डॉक्टर जसवीर आर्य (असिस्टेंट प्रोफेसर बीएचयू),श्री शंकर भारती जी,श्रीओम प्रकाश बेरिहाजी।
बनारस हेला समाज के कार्य समिति के सदस्य श्री श्री राम आर्य ,श्री चुन्नीलाल,श्री अजय कुमार,श्री रामकृष्ण रावत,डॉक्टर कुंती आनंद, डॉक्टर अनुपमा, श्री राजेश कुमार, श्री शिवनाथ ,श्री राजेंद्र प्रसाद भारती, श्री विजय कुमार, श्री मनोज भारती, श्री राकेश राही, डॉक्टर अशोक कुमार कार्यक्रम की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राधेश्याम आनंद जी के द्वारा बखूबी निभाया गया।
समारोह में श्री राजू भारती ,श्री विनोद जी ,(ऑडिटर),श्री सोनचंद वाल्मीकि जी, करण दास जी, ऐडवोकेट दिनेश जी, विनोद कुमार( गुड्डू) बीएचयू ,संजय कुमार सूरजकुंड, श्रीमती गौतीमा जी,श्री बसंत लाल जी इत्यादि अनेक वरिष्ठ जन मौजूद रहे।इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में बनारस के सभी हेला वंशीय समाज का विशेष योगदान रहा है।
