
वाराणसी ।भारतीय जनता पार्टी के नीचीबाग स्थित कार्यालय पर दक्षिणी विधायक और पूर्व पर्यटन मंत्री डा नीलकंठ तिवारी ने गोष्ठी आयोजित कर अपने प्रेरणास्त्रोत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक, जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विधायक के साथ विधानसभा क्षेत्र के समस्त पदाधिकारियों व अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा बारी – बारी से अपने वक्तव्य में दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तिव का व्याख्यान किया।
कैण्ट विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने अपने उद्धबोधन में कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद दर्शन का सिद्धांत सम्पूर्ण मानवजाति को सदैव ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेगा।”
उन्होंने कहा कि ‘आज यही संकल्प आत्मनिर्भर भारत की मूल अवधारणा है। तपस्वी जीवन व अंत्योदय का संकल्प सदैव भारतीय समाज के समावेशी उत्कर्ष के लिए प्रेरणा बना रहेगा। हम सबके प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर उन्हें नमन।’
गोष्ठी का संचालन काशी विश्वनाथ मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र ने किया।
गोष्ठी में मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष गोपालजी गुप्ता, संदीप चौरसिया, नलिन नयन मिश्र, उपसभापति सुरेश चौरसिया, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, पार्षद संजय केशरी, इंद्रेश सिंह, अमरेश गुप्ता उमंग, लकी भारद्वाज, विवेक जायसवाल, श्रवण गुप्ता, अनंत राज गुप्ता, शशि केशरी, योगेश सिंह पिंकू, अभय यादव, राजीव सिंह, विष्णु यादव, सारिका गुप्ता आदि ने भी अपने अपने विचार रखे।
