वाराणसी। शिवपुर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला का मुकुट पूजन पांचो पांडव मंदिर में सोमवार को रात्रि आठ बजे हुआ। रामलीला में राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न एवं सीता का किरदार निभाने वाले स्वरूपों ने विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश एवं देवाधिदेव महादेव का विधिवत पूजन-अर्चन किया। रामायणी बंधुओ ने गाइये गणपति जगबन्धन और रामायण का छन्द एवं चौपाई गया। साथ ही रामायण का विधिवत पूजन किया गया। अनंत चौदस के दिन 28 सितंबर को रामलीला का शुभारंभ होगा। रामलीला समिति के मंत्री श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि यह रामलीला 121 वर्ष पुरानी है और 34 दिन रामलीला होती है। मंत्री श्रवण सिंह ने बताया कि इस वर्ष रामलीला में राम का किरदार उन्नत मिश्रा, भरत हर्षित मिश्रा, लक्ष्मण कृष्णा मिश्रा, शत्रुघ्न विक्रम चतुर्वेदी एवं सीता का किरदार पुलकित मिश्रा निभाएंगे। मुकुट पूजन के अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार बागी, मंत्री श्रवण कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, व्यास संतोष मिश्रा, नवीन प्रधान, कमलेश केसरी, विनोद मिश्रा, दीना सेठ, प्रभु दयाल केसरी उज्जवल चौरसिया कैलाश गौंड़, रामबली पांडे रमेश केसरी बब्बू टंडन रमेश तिवारी, अनिल वर्मा समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *