वाराणसी। पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में प्रकृति नवजीवन ट्रस्ट की ओर से

एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी महान विचारक श्रद्धेय स्व. पं दीन दयाल उपाध्याय की जयंती संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। पं दीनदयाल जी चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वक्ताओं ने उनके विचारों को याद किया। चिकित्सालय के डेंगू वार्ड तथा इरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों में बिस्कुट- खाद्य सामान वितरित किया गया। वक्ता विनोद पांडेय भैयाजी ने अस्पताल परिसर में पं दीनदयाल की प्रतिमा लगाने कि मांग की है।

अध्यक्षता प्रवीण कुमार मिश्रा और संचालन विजय सिंह ने किया। मुख्य वक्ता दी बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा, सेंट्रल बार के पूर्व महामंत्री बृजेश मिश्रा थे। इस अवसर पर सीएमएस दिग्विजय सिंह, नंदलाल मिश्रा, विनोद पांडेय भईयाजी, विवेकानंद उपाध्याय, सुनील दीक्षित,राजेश सिंह, सुरेंद्र पांडेय, सत्यप्रकाश ‘सुनील’ आशीष शुक्ला, कुलदीप, हर्षित त्रिपाठी, बृजभान, मृदुल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *