पुरुषोत्तम मास में मानव की सेवा करने से भगवान होते हैं खुश –वनवासी बाबा

वाराणसी । काशी के पंचकोशी यात्रा के क्रम में दुसरे पड़ाव के पहले पयागपुर में पंचकोशी यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भंडारा चल रहा है।

मां कामाख्या के साधक पराविद्या मर्मज्ञ बनवाशी बाबा जी महाराज के सानिध्य में चल रहे भंडारे में प्रतिदिन सैकड़ो भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर बनवासी बाबा जी महाराज ने कहा की पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु के पूजा अर्चना करने का महीना है और इस महीने में काशी में तो इसका फल कई गुना मिलता है।

उन्होंने कहा कि शिव की नगरी में उनके अराध्य भगवान विष्णु भगवान राम का पूजन अर्चन करने से जो फल मिलता है वही फल लोगों की सेवा करने से भी मिलता है। पंचकोशी यात्रा कर रहे लोगों की सेवा करना भी भी भगवान का सेवा करना ही है ।

वनवासी बाबा ने बताया कि 18 जून से पयागपुर में सात दिवसीय हवनात्मक श्री शिव शक्ति महायज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें विविध धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इस अवसर पर काफी संख्या में भक्त उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *