ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
आज का दिन संचार में सुधार, धैर्य और संतुलित कार्यप्रणाली वाला रहेगा। आज के दिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।
मूलांक 1 ( 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
आज कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता निखरेगी और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए समय उत्तम है, लेकिन जल्दबाजी से बचें।
उपाय: ‘गायत्री मंत्र’ का जाप करें।
मूलांक 2 ( 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
आज के दिन मन शांत रहेगा। रचनात्मकता में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। साझेदारी में किए गए कार्यों से धन लाभ होने की संभावना है।
उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र दान करें।
मूलांक 3 ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
आज ज्ञान और कार्यकुशलता के बल पर बड़ी सफलता हासिल करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उपाय: मंदिर में चने की दाल अर्पित करें।
मूलांक 4 ( 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
आज राहु के प्रभाव के कारण छोटी-मोटी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी बड़े निवेश या निर्णय में सावधानी बरतें।
उपाय: कुत्तों को तेल लगी रोटी खिलाएं।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
आज का दिन व्यापारिक और आर्थिक मामलों में लाभदायक है। कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
उपाय: गणेश जी की आराधना करें
मूलांक 6 ( 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
आज शुक्र के प्रभाव से विलासिता, सुख-सुविधाओं की वस्तु में वृद्धि होगी और खुशियों का अनुभव करेंगे। कला, मीडिया या फैशन से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलेगी।
उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री खिलाएं।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
आज मन में आध्यात्मिक शांति का अनुभव होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहें।
उपाय: चींटियों को आटा डालें।
मूलांक 8 ( 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
आज के दिन साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी या भूमि से जुड़े मामलों में लाभ होगा।
उपाय: मंदिर में चमेली का तेल अर्पित करें।










Leave a Reply