मूलांक 2 भाग्यांक 7

अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल

 

 

दिन चंद्रमा कन्या राशि में स्थित रहेंगे, जो संचार, तर्क और सूक्ष्म विश्लेषण का प्रतीक है। आज का दिन भावनात्मक रूप से भरा हुआ रहेगा।

 

मूलांक 1 ( 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातकों का आज के दिन की शुरुआत नई ऊर्जा और प्रेरणा के साथ होगी। करियर में पदोन्नति या नए अवसर मिल सकते हैं। अनुशासित रहकर काम करने से सफलता मिलेगी। धन लाभ हो सकता है।

उपाय – तुलसी की पांच पत्ती अपने साथ रखें।

 

मूलांक 2 ( 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 के जातकों का आज का दिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। रिश्तों में समझदारी और धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति धीमी हो सकती है । वाद-विवाद से दूर रहें।

उपाय – गणेश जी को दूबा अर्पित करें।

 

मूलांक 3 ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातकों का आज का दिन कुछ नया सीखने के लिए अच्छा है। नौकरी और व्यवसाय में नई योजनाएं बना सकते हैं। करियर के मामलों में बड़ों का मार्गदर्शन लाभ देगा।

उपाय – गुरु या गुरु समान किसी को मीठा भेंट करें।

 

मूलांक 4 ( 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातकों आज का दिन संरचनात्मक कार्यों के लिए अच्छा है। पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। धन हानी के योग बन रहे हैं।

उपाय – गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।

 

मूलांक 5 ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातकों का आज आपमें निर्णय लेने की क्षमता तेज रहेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आर्थिक लाभ के योग हैं। किसी पुराने दोस्त से मिल सकते हैं।

उपाय – गाय को हरा चारा खिलाएं।

 

मूलांक 6 ( 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातक का आज भावनात्मक रूप से स्थिर रहेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। कलात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

उपाय – गोशाले में चारा दान करें।

 

मूलांक 7 ( 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 के जातकों की आज मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति बढ़ेगी। किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले गहराई से सोचेंगे। आध्यात्मिकता की ओर रुझान हो सकता है। व्यापार वृद्धि के योग बन रहे हैं।

उपाय – तुलसी को प्रणाम कर दिन की शुरुआत करें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातकों का आज आपकी मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें धन खर्च करने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। करियर में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है।

उपाय – भैरव मंदिर में गुलाब की माला अर्पित करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातकों का आज के आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। ऊर्जावान महसूस करेंगे और लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। मकान या दुकान खरीदने के लिए दिन शुभ है।

उपाय – हरे रंग की रूमाल पूरे दिन अपने साथ रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *