संयुक्त अभियान में 11 वाहन सीज,170 वाहनो से समन शुल्क वसूला

गाजीपुर। यातायात पुलिस एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। तथा वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।इस अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश मिश्रा ने किया।

इस अभियान के तहत बिना हेलमेट,तीन सवारी, ओवर स्पीड, बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म, तथा वैध दस्तावेज के वाहनों के खिलाफ कार्रवाई रही।

चेकिंग के दौरान गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर 11वाहनो को सीज किया गया।170 वाहनों का चालान काट कर शमन शुल्क वसूल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *