अत्यधिक बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति समस्या समाधान हेतु मंत्री जी किया गया अपील

वाराणसी। शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोइटहा पावर हाउस से जितने भी मोहल्ले आते हैं। जिसमें काशी इन्क्लेव, बेनीपुर, ओमनगर,सत्संग नगर ,जेडी नगर 2,श्री नगर 2,अकथा गांव,शंकर पुरम पिछले कुछ समय से हमारे क्षेत्र में बिजली की कटौती अत्यधिक बढ़ा दी गई है। 24 घंटे में से केवल 5 या 6 घंटे ही बिजली मिल पा रही है, पूरी रात कटौती वह भी बेहद अनियमित है।

इस भयंकर गर्मी में बिजली न होने के कारण आम जनता, बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का जीना मुहाल हो गया है। साथ ही छात्रों की पढ़ाई और व्यापार पर भी इसका बहुत बुरा असर पड़ रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण व्दिवेदी लठियाही सहित क्षेत्र की आमजन ने शहर उत्तरी विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री रविन्द्र जायसवाल से अपील किया है कि

क्षेत्र के लिए निर्धारित रोस्टर के अनुसार पूरी बिजली दी जाए।

यदि लोकल फॉल्ट या ट्रांसफार्मर की खराबी है, तो उसे तुरंत ठीक कराया जाए।अघोषित बिजली कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए।

आशा है कि आप जनता की इस गंभीर समस्या को देखते हुए जल्द से जल्द उचित कदम उठाएंगे।

प्रवीण द्विवेदी लठियाही,अकथा पहड़िया वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *