
वाराणसी। अपना दल की नेता एवं डॉ. पल्लवी पटेल का जन्मदिन सोमवार को जिला कार्यालय मीरापुर बसही में कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी व्यक्त की तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. पल्लवी पटेल समाज के सभी वर्गों की आवाज़ उठाने वाली जननेता हैं और उनके नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
जन्मदिन समारोह में मुख्य रूप से गगन प्रकाश यादव, राजेश प्रधान, उमेश चंद्र मौर्य, बलराम यादव, संजय पटेल, अशोक कुमार, संजय आर्या, सोमेश्वर वर्मा, सिकन्दर पटेल, माया मौर्या, पियुष केशरी, रेनिन पटेल, अमित पटेल, कन्हैया पटेल तथा सुनील राजभर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
