अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
आज का दिन फलदायक रहेगा। ग्रहों की चाल के अनुसार, इस दिन धैर्य, शांति और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता होगी।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
यह दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा होगी। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें।
उपाय: ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जाप करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
आज का दिन भावनात्मक रूप से दिन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। व्यापार या कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचने ।
उपाय: ‘ॐ सोम सोमाय नमः’ का जाप करें।
मूलांक 3 ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
आज गुरु के आशीर्वाद से शिक्षा ग्रहण करने और व्यवसाय में प्रगति के योग बन रहे है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
उपाय: गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाएं।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
आज कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है। किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देने से पहले सोच-विचार कर लें। अपने आप को ऑफिस की राजनीति से दूरी बनाए रखें।
उपाय: पक्षियों को 7 प्रकार का अनाज खिलाएं ।
मूलांक 5 ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
कपड़े और मेकअप का व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन बेहतरीन है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। प्रतियोगिता परिक्षा में सफलता मिलेगी।
उपाय: गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें ।
मूलांक 6 ( 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
आज का दिन सुख-सुविधाओं और खुशियों से भरा रहेगा। रचनात्मक कार्यों और व्यापार में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी।
उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
मूलांक 7 ( 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
आज के दिन मन दुखी रह सकता है किसी कि याद आपको बेचैन कर सकती है । यह दिन चिंतन और अध्यात्म की ओर ले जाने वाला है। महत्वपूर्ण कार्यों में जल्दबाजी के बजाय धैर्य से काम लें।
उपाय: काले तिल का दान करें।
मूलांक 8 ( 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
आज करियर से जुड़े फैसले सही होंगे । निवेश करते समय सावधानी बरतें। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।
उपाय: पीपल के पेड़ पर जल दें।
मूलांक 9 ( 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
आज आपका उत्साह और साहस कम हो सकता है । किसी भी बात पर गुस्सा करने या कटु वचन बोलने से बचें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें









Leave a Reply