
वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों के 2026 वर्षीय प्रथमा, पूर्वमध्यमा, उत्तरमध्यमा तथा शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर (2025-2029), शास्त्री चतुर्थ सेमेस्टर (2024-2028), शास्त्री षष्ठ सेमेस्टर (2023-2026) एवं आचार्य द्वितीय सेमेस्टर (2025-2027), आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर (2024-2025) के संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व, बैंक/श्रेणी सुधार/एकविषयक परीक्षाएं 28 मई से 09 जून 2026 तक आयोजित होने के दृष्टिगत परीक्षाओं के लिए निर्धारित समस्त परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों को निम्नलिखित तिथियों में उनके सम्मुख अंकित जनपद / प्रदेश के विवरणानुसार गोपनीय प्रपत्रों का थैला, सादी उत्तरपुस्तिका एवं अन्य सामग्रियों को प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर स्थित परीक्षा विस्तार भवन में प्रातः 09:00 बजे उपस्थित होना अनिवार्य है।
*जिला/प्रदेश का नाम- दिनांक-25 मई 2026*
राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, सिक्किम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू- काश्मीर
बरेली/पीलीभीत, बागपत, सहारनपुर, मेरठ, सीतापुर, फतेहपुर फिरोजाबाद, अलीगढ़, बिजनौर, एटा, इटावा/औरैया, सिद्धार्थनगर, सन्तकबीरनगर, बुलन्दशहर, बदायूँ
गाजियाबाद, उन्नाद, मथुरा, गोरखपुर, हरदोई, झांसी, बांदा, जालौन, कुशीनगर, मुरादाबाद, मैनपुरी, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, कन्नौज, हाथरस, शाहजहांपुर, बहराईच, बस्ती, महाराजगंज, कानपुर, बलिया, देवरिया, अयोध्या, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, बाराबंकी।
*जिला/प्रदेश का नाम-दिनांक-26 मई 2026*
गाजीपुर, संतरविदासनगर (भदोही), चन्दौली, जौनपुर वाराणसी, सोनभद, कौशाम्बी, मिर्जापुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ, अमेठी/सुल्तानपुर, प्रयागराज, गोण्डा/बलरामपुर विश्वविद्यालय परिसर।
परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया कि उपर्युक्त निर्धारित तिथियों में गोपनीय थैला व अन्य सामग्री प्राप्त करने में विलम्ब के कारण यदि छात्रों को प्रवेशपत्र आदि सामग्री समय से प्राप्त नहीं करायी जाती है तो, समस्त जिम्मेदारी केन्द्राध्यक्ष / प्राचार्य की होगी।
*सत्यापन समिति का गठन*- परीक्षा नियंत्रक
परीक्षा से सम्बन्धित गोपनीय सामग्री केन्द्राध्यक्षों को दिनांक 25.05.2026 से 26.05.2026 तक प्राप्त कराया जाना है। उक्त सामग्री के प्राप्ति से पूर्व प्राचार्य / प्रतिनिधि की पहचान सुनिश्चित करने के लिये एक सत्यापन समिति का गठन किया गया है जिसमें अधोलिखित अध्यापकों / अधिकारियों/कर्मचारियों की पहचान कर सत्यापित किया जा सकें-
(1)-प्रो. महेन्द्र पाण्डेय- वेद विभाग।
(2)-डॉ. विशाखा शुक्ला-शिक्षाशास्त्र विभाग
(3)-डॉ. नितिन कुमार आर्य- व्याकरण विभाग।
(4)-डॉ. विजेन्द्र कुमार आर्य- व्याकरण विभाग।
(5)-अधीक्षक / विभागीय वरिष्ठ कर्मचारी-सम्बद्धता विभाग (प्राचार्यों की सूची के साथ उपस्थित रहने हेतु)।
(6)-श्री अमित कुमार श्रीवास्तव (व. सहायक)- जनसूचना कार्यालय।
(7)-श्री राजशेखर खिस्ते (व. सहायक)
उपर्युक्त कार्यवाही प्रतिदिन पूर्वाहन 09:00 बजे से जनसूचना कार्यालय में प्रारम्भ होगी।









Leave a Reply