25 मई 2026 सोमवार मूलांक 7 भाग्यांक 4

 

अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

 

आज का दिन अनुकूल ऊर्जा वाला है। इस दिन लिए गए व्यावहारिक और धैर्यपूर्वक निर्णय आपको लाभ देंगे।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

आज कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला न लें। वे सभी कार्य जो काफी समय से रूके हुए थे उन्हें पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है।

उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें ।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

आज मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। भावुक होकर कोई बड़ा कदम न उठाएं, पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं तथा ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

आज का दिन छात्रों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा है। आपकी बौद्धिक क्षमता और ज्ञान की तारीफ होगी। आर्थिक निवेश में लाभ मिलेगा।

उपाय: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

आज आपकी व्यक्तिगत कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है। धैर्य बनाए रखें और वाद-विवाद से बचें।

उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें ।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

आज का दिन ज्वैलरी का व्यवसाय कर रहे लोगो के लिए बेहतरीन है। व्यापार में नए अनुबंध (contracts) मिल सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

उपाय: जरूरतमंद छात्रों को स्टेशनरी का दान करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

आज सुख-सुविधाओं और धन लाभ में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपकी अलग पहचान बनेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

उपाय: मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें ।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

आज का दिन रिसर्च और आध्यात्मिक कार्यों में सफलता प्राप्त करने का है। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले विचार-विमर्श जरूर करें।

उपाय: चीटियों को चीनी-आटा डालें।

 

मूलांक 8 ( 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

आज कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता पड़ सकती है। अपने वित्तीय मामलों पर कड़ी नजर रखें।

उपाय: शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

 

मूलांक 9 ( 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

आज आपका दिन ऊर्जा और पराक्रम से भरा रहेगा। गुस्से पर काबू रखें, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। किसी भी प्रॉपर्टी में निवेश सोच-समझकर करें।

उपाय: हनुमान जी के मंदिर में सिंदूर अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *