
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित एल.टी. कॉलेज मैदान में रविवार को स्व. नबी अहमद कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश सरकार में मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने किया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की अच्छी खासी मौजूदगी रही।
टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में जेडी स्पोर्टिंग क्लब ने महाकाल स्पोर्टिंग क्लब को 24 रन से हराकर शानदार शुरुआत की। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेडी स्पोर्टिंग क्लब ने निर्धारित आठ ओवर में 61 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाल स्पोर्टिंग क्लब की टीम 37 रन पर सिमट गई।
जेडी स्पोर्टिंग क्लब की ओर से अनस ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता के आयोजक स्व. नबी अहमद स्पोर्टिंग क्लब के सचिव नफीस अहमद ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें बाबा स्पोर्टिंग क्लब, मुस्लिम एलेवन क्लब, हनुमान घाट स्पोर्टिंग क्लब, एचडीएफसी, कमिश्नरेट पुलिस, नगर निगम, सुपर एलेवन, आदर्श एलेवन, डीपी इंडस्ट्रीज क्लब, टीसीसी और अशोका स्पोर्टिंग क्लब प्रमुख हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सात जून 2026 को खेला जाएगा।
इस अवसर पर आयोजक मण्डल के डेविस, हसमुद्दीन, राजकुमार आहूजा,मनीष गुप्ता ,टोनी, विनय शादेजा, नीरज सिंह,मनीष टंडन, अब्दुल कादिर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।










Leave a Reply