मतदाता सूची में दो मतदाताओ का मकान नंबर दर्ज है शून्य, शिकायत 196 की

 

 

बीएलओ ने मतदाता से सम्पर्क कर मकान नम्बर अंकित किये जाने हेतु फार्म-8 भरवाया

 

वाराणसी। कैंट विधानसभा में गुजराती, मलयालम भाषाओं में दर्ज कर दिए वोटर के नाम, पता आदि कतिपय शिकायत को संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि मतदाता नागा रंजिथा सिदरमया पिता शिव रंजन का नाम विधान सभा 165-राजाजीनगर, बंगलौर कर्नाटक में पूर्व से दर्ज था। नागा रंजिथा सिदरमया बीएचयू में वर्ष 2021 से 2025 तक पीएचडी की शोध छात्रा थी। उक्त मतदाता ने दिनांक 26.03.2024 को आनलाइन फार्म-8 भरकर 390- वाराणसी कैण्टोमेन्ट में नाम सम्मिलित कराने हेतु आवेदन किया था, जिसे स्वीकृत करते हुए वर्ष 2025 की मतदाता सूची के भाग संख्या-132 क्रम०सं०-90 पर पोर्टल से Auto Fetch होकर कन्नड़ में दर्ज हो गया था, मतदाता का विवरण मतदाता सूची में कन्नड़ भाषा में साफ्टवेयर के कारण आया है। उक्त मतदाता ने एसआईआर प्रकिया के दौरान गणना प्रपत्र भरकर दिया था, जिसके कारण आलेख्य प्रकाशन में नाम अंकित हुआ था। दिसम्बर, 2025 में दीक्षान्त समारोह के पश्चात् उपरोक्त मतदाता बंगलौर शिफ्ट हो गयी, तथा मतदाता द्वारा अपना नाम मतदाता सूची से कटवाने के लिये फार्म-7 भरा गया, वर्तमान में जिसको स्वीकृत कर मतदाता सूची से मतदाता का नाम अपमार्जित कर दिया गया है। अद्यतन मतदाता द्वारा अपना नाम विधानसभा 153- यशवंतपुरा बंगलौर अर्बन कर्नाटक में दर्ज करने हेतु आनलाइन फार्म-6 भर दिया गया है।

इसी प्रकार बूथ नम्बर-268 के कम सं0-975, 977 एवं 978 पर एक ही मतदाता का नाम बार-बार दर्ज होने के संबंध में अवगत कराना है कि मतदाता मुनीरा राना द्वारा 18.02.2026 को 02 फार्म-6 एवं 19.02.2026 को पुनः फार्म-6 इस प्रकार कुल 03 बार आनलाइन फार्म-6 भरा गया था। बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने हेतु उपरोक्त तीनों फार्म-6 अग्रसारित कर दिया गया है, जिसके कारण मतदाता का नाम 03 बार मतदाता सूची में शामिल हो गया। बीएलओ द्वारा सत्यापन कार्य में की गयी लापरवाही के लिये कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा उक्त मतदाता का फार्म-7 भरकर भाग संख्या-268 के क्रमांक 975 एवं 977 से मतदाता सूची से अपमार्जित किये जाने की कार्यवाही कर दी गयी है। बूथ नम्बर 144 के क्रम संख्या-211 पर दर्ज मतदाता जितेन्द्र त्रिपाठी सम्बन्धी स्व०रामचन्द्र त्रिपाठी का फोटो मतदाता सूची में अस्पष्ट होने के संबंध में अवगत कराना है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अन्तिम प्रकाशन से पूर्व सम्बन्धित बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में उपलब्ध समस्त मतदाताओं के विवरण यथा नाम, पता, फोटो इत्यादि के सत्यापन में लापरवाही की गयी, जिसके कारण क्रम संख्या-211 पर दर्ज मतदाता जितेन्द्र त्रिपाठी का अस्पष्ट फोटो अन्तिम प्रकाशित मतदाता सूची में हैं। बीएलओ द्वारा की गयी उक्त लापरवाही के कारण स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु उसको नोटिस जारी किया गया है। संबंधित मतदाता से फोटो प्राप्त कर मतदाता का फोटो अद्यतन करने हेतु फार्म-8 भर दिया गया है। 27.10.2025 को उपलब्ध मतदाता सूची की भाग संख्या-214 के क्रम संख्या- 1086 तथा भाग संख्या-152 के क्रम संख्या-859 पर जय प्रकाश सिंह पिता जयकिशोर सिंह अंकित है। मतदाता द्वारा पुष्टि की गयी कि दोनों बूथों पर उसके स्वयं का नाम अंकित है। वर्तमान में बूथ नम्बर 167 के क्रम संख्या- 694 पर तथा बूथ संख्या-241 के क्रम संख्या-924 पर मतदाता जयप्रकाश सिंह पिता जयकिशोर सिंह का नाम दो अलग-अलग बूथों पर अंकित है। मतदाता जयप्रकाश सिंह पिता जयकिशोर सिंह की सहमति से उनका नाम भाग संख्या-241 से अपमार्जित किये जाने हेतु फार्म-7 भरकर कार्यवाही की जा रही है। बूथ नम्बर 144 के क्रम0सं0-01 से 196 तक मतदाताओं का मकान नम्बर शून्य दर्ज है के संबंध में अवगत कराना है कि बूथ नम्बर 144 के क्रम0सं0-3 से 196 तक सभी मतदाताओं के मकान नम्बर दर्ज है। मतदाता सूची के मात्र क्रम०सं०-1 व 2 में मकान संख्या शून्य दर्ज है। बीएलओ द्वारा मतदाता से सम्पर्क करके मकान नम्बर अंकित किये जाने हेतु फार्म-8 भरवा दिया गया है।बीएलओ द्वारा की गयी उक्त लापरवाही के कारण स्पष्टीकरण प्राप्त करने हेतु उसको नोटिस जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *