
वाराणसी। युवा अग्रवाल सम्मेलन ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाले युवा अग्रवाल प्रीमियर लीग (वाईएपीएल) 2026 रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए रविवार को प्लेयर ऑक्शन एवं ट्रॉफी अनावरण समारोह का आयोजन नीचीबाग स्थित अग्रवाल भवन धर्मशाला में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 6 व 7 जून को सिगरा स्टेडियम में होगा। टूर्नामेंट में एटीए हस्टलर्स, दागिना डायमंड्स किंग, राधेश्याम रेंजर्स और उमा ब्लॉसम टीमें भाग लेंगी। शुभारंभ मुख्य अतिथियों वीरेंद्र अग्रवाल, विजय कृष्ण मून, अजय कृष्ण अग्रवाल, सलिल अग्रवाल एवं अनिल अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। युवा अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल ने सभी अतिथियों और टीम प्रतिनिधियों का अंगवस्त्रम व रुद्राक्ष माला पहनाकर स्वागत किया। प्लेयर ऑक्शन के दौरान खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए टीम मालिकों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। संचालन महामंत्री सुयश अग्रवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रभव गर्ग ने किया।










Leave a Reply