35175 छात्र व छात्राएं सम्मलित होकर 370 केंद्रों पर देंगे परीक्षा:- परीक्षा नियंत्रक, दिनेश कुमार

वाराणसी।सम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में दिनांक 28.05.2026 से आरम्भ होकर दिनांक 09.06.2026 तक आयोजित होने वाली उत्तरमध्यमा तथा शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर (2025-2029), शास्त्री चतुर्थ सेमेस्टर (2024-2028), शास्त्री षष्ठ सेमेस्टर (2023-2026) एवं आचार्य द्वितीय सेमेस्टर (2025-2027), आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर (2024-2026) के संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व, बैक / श्रेणी सुधार/एकविषयक परीक्षाओं के लिए समस्त परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों/ प्रतिनिधियों को गोपनीय प्रपत्रों का थैला, सादी उत्तरपुस्तिका एवं अन्य सामग्रियों को प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर स्थित परीक्षा विस्तार भवन से प्रातः 09:00 बजे उपस्थित हुये।

प्रथम दिन 225 परीक्षा केंद्रों के केन्द्राध्यक्षों/प्रतिनिधियों ने गोपनीय प्रपत्र प्राप्त किया।

परीक्षा में गोपनीय थैला वितरण समिति के अध्यक्ष प्रो महेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि आज पहले दिन 225 केंद्रों के केन्द्राध्यक्षों/प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर परीक्षा के गोपनीय प्रपत्रों का थैला एवं अन्य प्रपत्र प्राप्त किये।

परीक्षा नियंत्रक श्री दिनेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, सिक्किम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू- काश्मीर।

बरेली/ पीलीभीत, बागपत, सहारनपुर, मेरठ, सीतापुर, फतेहपुर, फिरोजाबाद, अलीगढ, बिजनौर, एटा, इटावा/औरैया, सिद्धार्थनगर, सन्तकबीरनगर, बुलन्दशहर, बदायूँ, गाजियाबाद, उन्नाव, मथुरा, गोरखपुर, हरदोई, झांसी, बांदा, जालौन, कुशीनगर, मुरादाबाद, मैनपुरी, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, कन्नौज, हाथरस, शाहजहांपुर, बहराईच, बस्ती, महाराजगंज, कानपुर, बलिया, देवरिया, अयोध्या, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ, बाराबंकी।

गाजीपुर, संतरविदासनगर (भदोही), चन्दौली, जौनपुर, वाराणसी, सोनभद, कौशाम्बी, मिर्जापुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ, मऊ, अमेठी/सुल्तानपुर, प्रयागराज, गोण्डा / बलरामपुर, विश्वविद्यालय परिसर सहित केन्द्राध्यक्षों/प्रतिनिधि उपस्थित होकर परीक्षा के गोपनीय प्रपत्रों का थैला एवं अन्य प्रपत्र प्राप्त किये।

परीक्षा के शुचिता और शान्तिपूर्ण ढंग से आयोजित कराने के लिए सख्त निर्देश दिया गया है।

परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया कि सभी केद्राध्यक्षओं/प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया है परीक्षा के शुचिता और शान्तिपूर्ण ढंग से आयोजित कराने के लिए सख्त निर्देश दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी पूरी क्षमता एवं संसाधन के साथ नकल विहीन एवं मर्यादित ढंग से परीक्षा कराने के लिये प्रतिबद्ध है।

सभी केद्राध्यक्षओं/प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया है कि शासन द्वारा संकल्पित नकल विहीन परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की दृष्टि से आवश्यक सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था कायम रहे तथा स्थानीय अवांछनीय लोगों द्वारा परीक्षा संचालन में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न किया जा सके, जिसके लिये जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहेगा।

उक्त परीक्षा 28 मई से प्रारंभ होकर 09 जून 2026 तक चलेगी। प्रदेश व प्रदेश के बाहर कुल 370 केंद्र बनाये गये है जिसमें 35175 छात्र व छात्राएं सम्मलित होकर परीक्षा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *