26 मई 2026 मंगलवार ,मूलांक 8 भाग्यांक 5

 

अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल

 

 

आज का दिन मंगल ग्रह को समर्पित है, इसलिए यह दिन साहस और ऊर्जा की प्रधानता रहेगी। बुध की ऊर्जा हर कार्य को सफलता प्रदान करेगी

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

आज के दिन कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। आपके नेतृत्व की सराहना की जाएगी। नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।

उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

आज मन में शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक मामलों में समझदारी से लाभ होगा। वाद-विवाद से दूर रहें।

उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाए ।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

आज आपको ज्ञान और बुद्धि से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन लाभ के योग हैं।

उपाय: पीले रंग के वस्त्र का दान करें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

आज अधिक मेहनत का दिन है। कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी। किसी भी जोखिम भरे निवेश से बचें।

उपाय: कुत्तों को भोजन दें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

आज के दिन व्यापारिक और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। वाणी में मधुरता बनाए रखें।

उपाय: गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

आज आप कार्यक्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी।

उपाय: मंदिर में सफेद मिठाई का भोग लगाएं ।

 

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

आज का दिन आत्मचिंतन का है। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा। भविष्य के लिए योजनाएं बनाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

उपाय: जरूरतमंदों को फल का दान करें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

आज कड़ी मेहनत के बाद स्थायी सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।

उपाय: शनिदेव से संबंधित वस्तुएं (जैसे सरसों का तेल या काले तिल) दान करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

आज का दिन अनावश्यक रूप से समस्याओं से भरा रहेगा। आपको दिन में ऊर्जा कम महसूस होगी । परंतु शाम होते होते अटके हुए काम पूरे होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक है।

उपाय: मंगलवार, आज के दिन व्रत रखें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *