मूलांक 2 और भाग्यांक 8
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
नौकरी में नए अवसर मिलने और उत्साह बढ़ता रहेगा, जबकि धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी। यह शनि-गुरु के प्रभाव का समय है, जो करियर में उछाल और अचानक आर्थिक बदलाव ला सकता है।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ेगा , करियर में अच्छी प्रगति के संकेत हैं।
उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातकों को आज पूरे दिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा और भाग्य का साथ मिलेगा।
उपाय – चांदी का एक सिक्का अपने साथ रखें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातकों का आज दिन मानसिक संतुष्टि और ज्ञान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर सम्मान मिल सकता है। नौकरी में नई दिशा मिलेगी
उपाय – हनुमान मंदिर से सिंदूर लेकर अपने साथ रखें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातकों के जीवन में आज अचानक बदलाव आ सकते हैं। सतर्क रहें और योजनाबद्ध तरीके से काम करें। लड़ाई झगडे से बच कर रहना आपके लिए अच्छा होगा।
उपाय – हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातकों का आज व्यवसाय और नौकरी में बदलाव का दिन है। नए अवसर प्राप्त होंगे और जीवन में आज़ादी महसूस करेंगे।
उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातकों का आज का दिन पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा । भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं।
उपाय – हनुमान मंदिर जाएं।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातकों का आज का दिन उपलब्धियों भरा है, भाग्य का साथ मिलेगा।धन लाभ होगा। कोई भी लड़ाई झगड़ा था तो वह सुलझ जाएगा।
उपाय – जौ का दान करें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातकों का आज का दिन मेहनत करने का है साथ ही इस मेहनत का फल भी मिलेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखें। प्रतियोगिता परिक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी।
उपाय – काले कुत्तों को रोटी खिलाएं।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातकों का आज के दिन सभी अटके काम पूरे होंगे। कोई नया सदस्य घर में आ सकता है । मांगलिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।
उपाय – काले रंग के कपड़े पहने से बचें।
