अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी । यह दिन विशेष रूप से व्यापार, बुद्धि और संचार का प्रतिनिधित्व करता है। यह दिन नए अवसर, वित्तीय योजना और भावनात्मक स्पष्टता लेकर आया है। आज एकादशी के दिन पंखा, मटका और पानी का दान सभी मूलांक के लिए शुभ रहेगा।
मूलांक 1 ( 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
आज नौकरी में या व्यवसाय में वृद्धि होगी। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें।
उपाय – गाय को हरा चारा खिलाएं।
मूलांक 2 ( 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
आज का दिन व्यवसाय में वृद्धि का है साथ ही काम में बड़े बदलाव या महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल है। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। निवेश करते समय सावधानी रखें।
उपाय – सौंफ खा कर दिन की शुरुआत करें।
मूलांक 3 ( 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
आज के दिन आपकी रचनात्मकता (Creativity)आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाएगी । नए लोगों से जुड़ने के लिए दिन बेहतरीन है। अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें।
उपाय – अपने साथ 5 हरी इलायची रखें।
मूलांक 4 ( 4, 13, 22, 31तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
आज का दिन करियर और पैसों की प्लानिंग को व्यवस्थित करने का है। नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें और तनाव से बचें।
उपाय – हरे सांग का सेवन करें।
मूलांक 5 ( 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
आज का दिन व्यापारियों के लिए भाग्यशाली, नए मुनाफे के सौदे हो सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं।
उपाय – तुलसी के पौधे की सेवा करें ।
मूलांक 6 ( 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
आज कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट या अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है।आर्थिक योजना बनाने के लिए आज का दिन शुभ है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय – हरे रंग का वस्त्र धारण करें।
मूलांक 7 ( 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
आज का दिन करियर में किसी बड़ी कामयाबी और व्यापारिक योजना के लिए बहुत उत्तम है। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे।
उपाय – गाय को पालक खिलाएं
मूलांक 8 ( 8, 17, 26तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
आज का दिन करियर में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए बेहतरीन है। आपके द्वारा लिए गए फैसले आज रंग लाएंगे।
उपाय – हरे रंग का सिंगार का समान किसी मंदिर में अर्पित करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
आपके रुके हुए कार्य आज पूरे हो जाएंगे आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं।
उपाय – गणेश जी को दूबा अर्पित करें।









Leave a Reply