
पवाराणसी।सम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में दिनांक 28.मई 2026 से आरम्भ होकर दिनांक 09.जून 2026 तक आयोजित होने वाली उत्तरमध्यमा तथा शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर (2025-2029), शास्त्री चतुर्थ सेमेस्टर (2024-2028), शास्त्री षष्ठ सेमेस्टर (2023-2026) एवं आचार्य द्वितीय सेमेस्टर (2025-2027), आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर (2024-2026) के संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व, बैक / श्रेणी सुधार/एकविषयक परीक्षाओं के लिए समस्त परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों/ प्रतिनिधि उपस्थित होकर गोपनीय प्रपत्रों का थैला, सादी उत्तरपुस्तिका एवं अन्य सामग्रियों को प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर स्थित परीक्षा विस्तार भवन से प्राप्त किये।
सत्यापन समिति के सदस्य प्रो. महेंद्र पांडेय ने बताया कि 370 केंद्रों के केन्द्राध्यक्षों/प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर परीक्षा के गोपनीय प्रपत्रों का थैला एवं अन्य प्रपत्र प्राप्त किये।
परीक्षा नियंत्रक श्री दिनेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सहित, बिहार,दिल्ली सिक्किम, राजस्थान , जम्मू कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल, महाराष्ट्र, गुजरात एवं अन्य प्रदेश तथा विश्वविद्यालय परिसर सहित केन्द्राध्यक्षों/प्रतिनिधि उपस्थित होकर परीक्षा के गोपनीय प्रपत्रों का थैला एवं अन्य प्रपत्र प्राप्त किये।
परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया कि सभी केद्राध्यक्षओं/प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया है परीक्षा के शुचिता और शान्तिपूर्ण ढंग से आयोजित कराने के लिए सख्त निर्देश दिया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी पूरी क्षमता एवं संसाधन के साथ नकल विहीन एवं मर्यादित ढंग से परीक्षा कराने के लिये प्रतिबद्ध है।
सभी केद्राध्यक्षओं/प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया है कि शासन द्वारा संकल्पित नकल विहीन परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की दृष्टि से आवश्यक सुरक्षा व शान्ति व्यवस्था कायम रहे तथा स्थानीय अवांछनीय लोगों द्वारा परीक्षा संचालन में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न न किया जा सके, जिसके लिये जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहेगा।इस आशय का पत्र भी प्रेषित किया गया है।
उक्त परीक्षा दो पालियों में दिनांक 28 मई से शुरू हो रही है जो 09 जून 2026 तक चलेगी। प्रदेश व प्रदेश के बाहर कुल 370 केंद्र बनाये गये है जिसमें 35175 छात्र व छात्राएं परीक्षा देंगे।









Leave a Reply