ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर 28 मई को सार्वजनिक अवकाश

 

वाराणसी। सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन की घोषित अवकाश की सूची में 27 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, जिसकी तिथि चन्द्र दर्शन के आधार पर परिवर्तनीय थी। चूंकि उत्तर प्रदेश में 28 मई, को ईद-उल- अजहा (बकरीद) मनाई जाएगी, अतएव 27 मई (दिन बुधवार) को घोषित ईद-उल- अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश को परिवर्तित करते हुए 28 मई (दिन गुरुवार) को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

उक्त लिये गये निर्णय के आलोक में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर 28 मई (दिन-गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *