वाराणसी। सचिव, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार कि अध्यक्षता में 23.01.2026 को सम्पन्न बैठक में उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गयी जानकारी निर्धारित दिशा- निर्देशो के अनुरूप न होने, 50 एकड़ से अधिक भूमि क्षेत्र से सम्बन्धित मामलों पर विशेष ध्यान देने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में सर्वे कमिश्नर वक्फ, उ०प्र० के निर्देशानुसार पोर्टल पर अपलोड की गयी जानकारी/दस्तावेजों के संकलन हेतु शिविर स्थापित करने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त जानकारी देते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ ने बताया कि उपरोक्तानुसार जनपद के उ०प्र० सुन्नी एवं शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा जनपद में नामित मुतवल्ली, को-ऑर्डिनेटरों एवं उम्मीद पोर्टल पर अपलोड किये जाने वाले वक्फ सम्पत्तियों के समस्त मुतवल्लियों/प्रबन्ध समिति/प्रशासकों को अवगत कराया गया है कि वक्फ बोर्ड के निर्देशानुसार उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गयी जानकारी/दस्तावेजों की एक प्रति जिला अल्पसंख्यक कल्याण
अधिकारी/सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ, वाराणसी के विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष संख्या-007 में स्थापित शिविर में तत्काल जमा करें।









Leave a Reply