
प्रतिभागियों ने सीखे फुटवर्क ,बाल कंट्रोल, पुश पास एवं डिफेंडर वर्सेस अटैकर
वाराणसी सीएट कालेज गहनी आयर के मैदान पर चलरहे ग्रीष्मकालीन फुटबाल प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन प्रतिभागी फुटबॉल खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर नसीम अख्तर के साथ फुटबॉल की बारिकियों को सीखा।
नसीम अख्तर ने बच्चों को फुटवर्क बाल कंट्रोल पुश पास एवं डिफेंडर तथा अटैकर की भूमिका को समझाया। मुख्य प्रशिक्षक साकेत सिंह एवं सहयोगी साथी सज्जन कुमार यासिर सचिन एवं आकाश द्वारा 5 वर्सेस 5 (5 अटैकर वर्सेस फाइव डिफेंस) ड्रिबलिंग, टच ,पास एवं रिसीव का अभ्यास कराया गया। 24 मई से प्रारंभ होकर यह शिविर 7 जून को समाप्त होगा।









Leave a Reply