आदिनाथ संप्रदाय, महाराष्ट्र के पीठाधीश्वर कल्किराम महाराज जी को काशी में जगतगुरु की उपाधि

वाराणसी। संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में संलग्न, सनातन धर्म और संस्कृति के प्रति संपूर्ण भारतवर्ष में हिंदुओं को संगठित कर रहे महाराष्ट्र के आदिनाथ संप्रदाय के पीठाधीश्वर, हिंदू जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आदिनाथ यूनिवर्सल पीस ,थाईलैंड के संस्थापक डॉ कल्किराम महाराज जी को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर काशी के अस्सी घाट पर आयोजित मां गंगा प्राकट्य महोत्सव के भव्य समारोह में श्रीकुल पीठाधीश्वर श्री श्री डॉ सचिंद्रनाथ जी महाराज के द्वारा जगतगुरु की उपाधि से सम्मानित किया गया । विदित हो कि पिछले कई वर्षों से लगातार डॉ कल्किराम महाराज देश के विभिन्न हिस्सों से लगातार हिंदुओं को संगठित करने के उद्देश्य से हिंदू जोड़ो यात्रा का आयोजन कर रहे हैं । जगद्गुरू कल्किराम महाराज जी पहली बार थाईलैंड में भव्य महाकुंभ का आयोजन करने जा रहे हैं ।जिसमें संपूर्ण विश्व के हिंदू धर्मावलंबियों के भाग लेने की सम्भावना है।

आगामी 31 अक्टूबर 2026 से 24 जुलाई 2018 तक चलने वाले इस भव्य महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार करना है।

मंगलवार को काशी के अस्सी घाट पर आयोजित भव्य समारोह में श्रीकुल पीठ के पीठाधीश्वर डॉ सचिंद्रनाथ महाराज जी ने कल्किराम महाराज जी को अंगवस्त्रम एवं सम्मान पत्र देकर जगतगुरु की उपाधि से सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ कल्किराम महाराज जी ने श्री कुल पीठाधीश्वर डॉ सचिंद्रनाथ जी महाराज को थाईलैंड में आयोजित होने वाले भव्य महाकुंभ महोत्सव के लिए अंतरराष्ट्रीय समन्वयक बनाए जाने की घोषणा की।

इसके साथ ही काशी के सुप्रसिद्ध कथा वाचक ज्योतिष एवं वास्तुविद पं प्रकाश मिश्र एवं सेंटर फॉर सनातन रिसर्च के प्रदेश अध्यक्ष पं अभिषेक द्विवेदी को समन्वयक बनाए जाने की भी घोषणा की गई ।कार्यक्रम में श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के स्वामी मुक्तानंद पुरी जी महाराज, उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्रा दयालु गुरु, कर्नाटक बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक रविंद्र नाथ मिश्रा,उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के महामंत्री शैलेश वर्मा ,विशालाक्षी मंदिर के महंत पं राजनाथ तिवारी, काल भैरव मंदिर के महंत पं वीरेंद्र कुमार मिश्रा ,सुप्रसिद्ध भजन गायक पं राकेश तिवारी, लोक गायिका रंजना राय ब्रह्मराष्टकम विश्व महासंघ न्यास काशी के वैभव मिश्रा ,संतोष जी ,रुचि ,समाज सेविका सुषमा शुक्ला,समाजसेविका रंजना पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *