इग्नू में जुलाई सत्र के प्रवेश प्रारम्भ, 15 जुलाई तक होंगे आवेदन

 

वाराणसी। यूपी कालेज परिसर स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र में जुलाई सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। यह जानकारी अध्ययन केन्द्र समन्वयक डॉ. संजय कुमार शाही ने दी। बताया कि स्नातक, स्नातकोत्तर, पर्यटन, समाज कार्य, पुस्तकालय विज्ञान, विज्ञान तथा विभिन्न डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में 15 मई से प्रवेश शुरू हो चुका है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है। डॉ. शाही ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट इग्नू वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं। कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा उच्च स्तर की अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, जिसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता। अध्ययन केन्द्र संख्या 2708, यूपी कालेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी सीधे वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के साथ विभिन्न डिप्लोमा, प्रमाणपत्र तथा एकल विषयों के पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं। विश्वविद्यालय के माध्यम से विद्यार्थी एक साथ एक डिग्री तथा एक प्रमाणपत्र अथवा डिप्लोमा पाठ्यक्रम कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *