अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

 

दिन ऊर्जा मे बदलाव, स्वतंत्रता के साथ मिश्रित होकर मानसिक शांति और रचनात्मकता लेकर आएगा। यह दिन व्यवसाय और नौकरी में नए अवसर, करियर में स्थिरता और भावनात्मक संतुलन के लिए शुभ है।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातक आज ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। करियर में नई शुरुआत या प्रमोशन के योग हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।

उपाय – ऊं नमः शिवाय का 108 बार जाप करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 के जातक आज का दिन आत्ममंथन का रहेगा। कार्यस्थल पर बदलावों के प्रति धैर्य रखें, आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। वाहन सावधानी से चलाएं।

उपाय – चांदी के बर्तन में पानी पिएं।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातक आज आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। कला या शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।

उपाय – पीले रंग की दाल का दान करें।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातक आज आपके कामकाज में अचानक बदलाव आ सकता हैं। मेहनत और अनुशासन से नए अवसरों का लाभ उठा पाएंगे। मकान या दुकान खरीदने के लिए दिन शुभ है।

उपाय – किसी महिला को पीले वस्त्र दें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातक आज आपका दिन है। नए काम शुरू करने, यात्रा करने और रचनात्मक निर्णयों के लिए उत्तम समय है।धन लाभ के योग बन रहे हैं।

उपाय – चने की दाल शिवलिंग पर अर्पित करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातक आज आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धन लाभ के योग हैं और आप सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। यात्रा का लाभ होगा।

उपाय – हल्दी का तिलक लगाएं।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 के जातक आज आपका समाजिक और आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। नए विचार आएंगे जो भविष्य में लाभ देंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

उपाय – शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातक आज आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय – ऊं नमः शिवाय का जाप करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातक आज का दिन ऊर्जावान रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी।

उपाय – 5 मुखी रूद्राक्ष अपने साथ रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *