
मुख्यमंत्री ने का निर्देश
लखनऊ।यूपी में सड़कों की मरम्मत और निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सड़कों की मरम्मत में लापरवाही पर ब्लैकलिस्ट संस्थाएं व ठेकेदार होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जल जीवन मिशन के तहत खुदाई के साथ सुरक्षा के सभी मानकों का सख्ती से पालन किया जाए और काम पूरा होते ही खोदी गई सड़कों व गड्ढों को तत्काल भरा जाए।
उन्होंने निर्देश दिया कि जिलाधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी खुद स्थलीय निरीक्षण कर इसे देखेंगे और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
काम समय से पूरा नहीं करने, अधूरा छोड़ने या इसमें लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं व ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने के साथ ही उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।
