अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
अंगारक चतुर्थी (संकष्टी चतुर्थी) का शुभ संयोग है,यह दिन मंगल देव की पूजा के लिए मंगलकारी होता है। यह दिन ऊर्जा, साहसिक निर्णयों को लेने का दिन है
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने से बड़ों का सहयोग मिलेगा। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें।
उपाय – गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातकों को आज के दिन अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा । धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, दिन सामान्य रहेगा।
उपाय – गणेश जी को दूबा अर्पित करें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातकों को आज शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
उपाय – पीले वस्त्र का गणेश मंदिर में दान करें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातकों को प्रॉपर्टी या निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। अनपेक्षित खर्चे सामने आ सकते हैं। धन हानी के योग बन रहे हैं।
उपाय – गणेश जी को दूबा अर्पित करें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातकों के आज व्यवसाय में वृद्धि होगी। व्यवसाय में लाभ, नौकरी में सफलता और नए अवसर मिलेंगे। ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें। परंतु स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय – कन्याओं में मीठा वितरण करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातकों के जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों से प्रशंसा मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय – गणेश जी के मंदिर में गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातकों को आज धन लाभ होगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा। आज के दिन महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें। बड़ों का आशीर्वाद उनकी ढाल बन सकता है।
उपाय – माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातकों को आज मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन परिणाम में थोड़ी देरी हो सकती है। धैर्य रखें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
उपाय – चने की दाल का दान करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातकों को आज किस्मत का साथ मिलेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
उपाय – गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
