मीडिया की भूमिका पर मंथन करेगी राष्ट्रीय संगोष्ठी, 20 विभूतियां होंगी सम्मानित

वाराणसी। हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (आईएजे) एवं सामाजिक विज्ञान विभाग, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार 29 मई को सुबह 11 बजे योग साधना केंद्र में राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी। संगोष्ठी का विषय “वर्तमान वैश्विक संकट : मीडिया की भूमिका” रखा गया है। आईएजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश सिंह विकास के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा करेंगे। मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. श्याम सुंदर अग्रवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में काशीरत्न प्रो. ओमप्रकाश शर्मा एवं शिक्षाविद् श्रीमती संतोषी शुक्ला उपस्थित रहेंगी

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 20 विभूतियों को काशीरत्न©/शान-ए-काशी 2026, आईएजे लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2026 तथा आईएजे नागरिक अभिनंदन 2026 से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को लेकर पत्रकारों, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों में उत्साह का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *