
वाराणसी। भारत विकास परिषद् काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र-द्वितीय की नीलकण्ठ शाखा द्वारा स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर आर्य समाज भोजूबीर में पर्यावरण संरक्षण हेतु यज्ञ आयोजित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने की। इस अवसर पर वक्ताओं ने वीर सावरकर के राष्ट्रवाद, स्वदेशी, सामाजिक समरसता एवं हिन्दू उत्थान के कार्यों पर प्रकाश डाला।
सुनील जायसवाल ने कहा कि सावरकर ने ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए दो बार काला पानी की सजा भुगती। चन्द्रदीप आर्य ने बताया कि सावरकर ने ब्रिटेन में बैरिस्टर परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी अंग्रेजी सत्ता के प्रति निष्ठा की शपथ लेने से इनकार कर दिया था। प्रमोद आर्य ‘आर्षेय’ एवं वेद प्रकाश आर्य ने उनके साहस, कूटनीति और सामाजिक चेतना पर विचार व्यक्त किए।









Leave a Reply