वाराणसी/सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर स्थित परीक्षा केन्द्र परीक्षा भवन में संचालित हो रही है।
केन्द्राध्यक्ष डॉ. दुर्गेश पाठक ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के दोनों पाली में परीक्षा पहले दिन शांति एवं सुचितापूर्ण सम्पन्न हुई।
परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया की विश्वविद्यालय परिसर एवं उत्तर प्रदेश व बाहर के राज्यों में कुल लगभग 35 हजार 175 छात्र/छात्रायें कुल 370 केंद्रों पर उपस्थित होकर शांति पूर्वक परीक्षा दिये।
परीक्षा नियंत्रक ने बताया की सभी केन्द्राध्यक्षओं को सख्त निर्देश दिया गया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार कि लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी अगर किसी भी प्रकार कि सूचना प्राप्त होती है तो उसके ऊपर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।









Leave a Reply